डा. बिन्दल नाहन बस स्टैंड की बहुमंजिला पर्किंग का 14 अप्रैल को करेंगे उदघाटन

Himachal News Others Sirmaur

DNN नाहन

11 अप्रैल। विधायक डा. राजीव बिन्दल 14 अप्रैल को नाहन के बस स्टैंड परिसर में 5 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बहुमंजिला पार्किंग का उदघाटन करेगे। इसी दिन बस अडडा परिसर में संविधान निर्माता डा. भीम राम अम्बेडर की प्रतिमा का अनावरण भी किया जाएगा।
डा. राजीव बिन्दल ने आज सोमवार को नव निर्मित बस अडडा पार्किंग स्थल का हिमाचल पथ परिवहन निगम व अन्य सम्बन्धित अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने भीमराम अम्बेडकर की मूर्ति स्थापना स्थल का निरीक्षण भी किया।
डा. बिन्दल ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि 14 अप्रैल डा. भीम राम अम्बेडर की जयंती के दिन को हम सामाजिक समरसता के रूप में मना रहे हैं। इस दिन जहां बाबा साहेब की प्रतिमा का नाहन बस स्टैंड में अनावरण होगा वहीं धरोहर नाहन शहर के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सरकार द्वारा नाहन के इतिहास में पहली बार निर्मित 5 मंजिला पार्किंग जन समर्पित होगी।
उन्होंने कहा कि 200 वाहनों से उपर की क्षमता वाला यहा पार्किंग स्थल जिला मुख्यालय नाहन के अत्यंत लाभप्रद सिद्ध होगा। नाहन शहर में पार्किंग की समस्या को देखते हुए कई स्थानों पर पार्किंग स्थलांे को निर्मित कर जन समर्पित किया जा चुका है। शहर की बढ़ती जरूरत को देखते हुए कई स्थानों पर नये पर्किंग स्थलों का निर्माण किया जा रहा है जिसमें पक्का तालाब के साथ बन रही नगर परिषद की पार्किंग भी भी शामिल है।

News Archives

Latest News