सरकारी स्कूल में प्रवेश के लिए किया अभिभावकों को प्रेरित

Himachal News Nalagarh Others

DNN  नालागढ़
09 अप्रैल नालागढ़ उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत बघेरी में ग्राम सभा आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता ग्राम पंचायत प्रधान बलदेव सिंह द्वारा की गई। जिसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बघेरी के राज्य पुरस्कार से सम्मानित प्रधानाचार्य अदित कंसल व उनकी टीम के सदस्यों सुमित सिंह डीपीई, विज्ञान अध्यापक मंजीत सिंह, चेतराम शास्त्री, रवि कुमार कला अध्यापक व अन्य अध्यापकगण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य अदित कंसल  ने उपस्थित सभी लोगों को अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में प्रवेश दिलाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने माता-पिताओं को सरकारी स्कूल में मिलने वाली सुविधाओं जैसे मिड डे मील, निशुल्क पाठ्य पुस्तकें, मुफ्त वर्दियों के साथ-साथ विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया। सुमित सिंह डीपीई ने  विद्यालय में चल रही विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने स्काउट एंड गाइड, राष्ट्रीय स्वंय सेवा तथा खेलकूद के बारे में विस्तार से बताया। मंजीत सिंह ने विज्ञान क्लब के बारे में जानकारी और शास्त्री चेतराम  ने संस्कृत और हिंदी के बारे में लोगों को प्रोत्साहित किया। कला अध्यापक रवि कुमार ने समुदाय का पाठशाला के लिए क्या-क्या सहयोग हो सकता है विषय पर  अपने विचार रखे।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य अदित कंसल ने बाबूराम मेमोरियल ट्रस्ट की अध्यक्ष प्रोफेसर कृष्णा बंसल का भी धन्यवाद किया जिनके द्वारा निर्धन एवं योग्य बालिकाओं के लिए छात्रवृत्ति प्रारंभ की गई है। पाठशाला की दो छात्राओं रानी देवी, पुत्री जोगिंदर सिंह  को 2400 रूपये तथा ज्योति देवी, पुत्री प्यारे लाल को 2400 रूपये की वार्षिक छात्रवृत्ति प्रदान की गई तथा भविष्य में भी है यह छात्रवृत्ति जारी रहेगी। इस अवसर पर ग्राम पंचायत  प्रधान बलदेव सिंह, तकनीकी सहायक भजन सिंह, वार्ड मेंबर पूजा  स्थानीय लोगों व  अभिभावकों ने प्रधानाचार्य और उनकी टीम के प्रयासों की प्रशंसा की। इस मौके पर प्रवक्ता ओंकार सिंह, जयपाल ठाकुर, जागर सिंह, सुमित कुमार, सरिता कोंडल, गुरनाम सिंह, मनप्रीत कौर, रणदीप कौर, सतवीर कौर, अर्पणा, सुषमा देवी अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। ग्राम सभा की बैठक में जागरूकता के उपरांत छात्रवृति हासिल करने वाली छात्राएं स्टाफ के साथ।

News Archives

Latest News