हिमाचल में यहां आग ने मचाया तांडव, 4 रिहाइशी घरों समेत जिंदा जली गाय व कुत्ता

Himachal News Others Shimla

DNN शिमला

09 अप्रैल। जिला शिमला के रामपुर उपमंडल के अंतर्गत आने वाले 15/20 क्षेत्र के तहत लबाना सदाना पंचायत में शनिवार को आग ने जमकर तांडव मचाया। जंगल में भड़की आग कुछ ही मिनटों में सदाना गांव तक पहुंची और रिहाइशी घरों को अपनी चपेट में ले लिया। वही बेकाबू आग की चपेट में आने से एक गाय व एक पालतू कुत्ता भी जिंदा जलने की सूचना मिली है। जानकारी के मुताबिक इस अग्निकांड में सदाना गांव के चार घरों के बीस कमरे आठ रसोईघर समेत सारा सामान जलकर राख हो चुका है।
लबाना सदाना पंचायत की प्रधान सुशीला नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार दोपहर बाद सतलुज नदी की ओर से ऊपर गांव की ओर जंगल मे आग भड़की। आग इतनी भयानक थी कि कुछ ही मिनटों में सदाना गांव तक पहुंची और देखते ही देखते चार घरों को अपनी चपेट में ले लिया। जिसमे उपप्रधान रविकांत पुत्र मोतीराम के दो मंजिला मकान में बने छह कमरों समेत रसोईघर, शौचालय व तीन गौशाला जलकर राख हुए है। जबकि इस आगजनी के दौरान गौशाला में बंधी एक गाय व एक कुत्ता भी जिंदा जल चुके है। इसके अलावा इस अग्निकांड में उदय सिंह पुत्र राजा राम के मकान के आठ कमरे रसोईघर व शौचालय भी जलकर नष्ट हुआ है। साथ ही सदाना गांव कि शकुंतला देवी पत्नी मोती राम के घर के दो कमरे व रसोईघर तथा नोई राम के मकान में बने चार कमरे तीन रसोईघर दो शौचालय व पांच गौशाला भी इस आगजनी का शिकार हुए है।
वही घटना की सूचना मिकते ही रामपुर से अग्निशमन दल घटनास्थल के लिए रवाना हो चुका है, जबकि एसड़ीएम रामपुर सुरेन्द्र मोहन व एसडीपीओ चंद्रशेखर कायथ भी मौके पर पहुंच चुके है। एसडीएम सुरेन्द्र मोहन ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि इस अग्निकांड में चार रिहाइशी घर जलकर राख हुए है। साथ ही प्रभावितों को फोरी राहत के साथ साथ हरसंभव सहायता की जा रही है। वही अग्निशमन दल के साथ साथ पुलिस सीआईएसएफ व अन्य भी मौके पर बचाव कार्यो में जुटे हुए है।

News Archives

Latest News