हिमाचल में दर्दनाक सड़क हादसा, श्रद्धालुओं से भरा ट्रक खाई में गिरा, 2 की मौत, 40 घायल

Himachal News Others Una

DNN ऊना

21 मार्च । हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। यहां श्रद्धालुओं से भरा एक ट्रक गहरी खाई में गिर गया। हादसे में एक महिला सहित 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि 40 के करीब लोग घायल हुए है। हादसा अंब उपमंडल के पंजोआ गांव में पेश आया। यहां मैड़ी मेले से लौट रहे श्रद्धालुओं का ट्रक सोमवार दोपहर एक खाई में गिर गया। इस हादसे में एक महिला समेत दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि 40 के करीब लोग घायल हो गए। घायलों में से दो को क्षेत्रिय अस्पताल ऊना रेफर किया गया है।
बताया जा रहा है कि श्रद्धालु पंजाब के तरनतारन जिला के मुरादपुरा गांव से हैं और मैड़ी मेला समाप्त होने के बाद सोमवार को घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनका ट्रक पंजोआ में अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। घटना के बाद हर तरफ चीख पुकार मच गई। घायलों को तुरंत अंब अस्पताल पहुंचाया गया।
डीसी ऊना राघव शर्मा हादसे की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया और घटना के कारणों का भी जायजा लिया। वहीं स्थानीय पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरु कर दी है। एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि मामले में जांच जारी है।

News Archives

Latest News