DNN शिमला
21 मार्च शिमला। हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मनीश ठाकुर ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया है। उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस छोड़ने की जानकारी मनीष ठाकुर ने अपने फेसबुक पेज पर सांझा की है। कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद मनीष ठाकुर ने आज दिल्ली में अपने समर्थकों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन की मौजूदगी में आप की सदस्यता हासिल की।युवा नेता मनीष ठाकुर ने अपने फेसबुक पेज पर इस्तीफा देने की बात लिखते हुए कहा कि वह पिछले 25 सालों के राजनीतिक व सामाजिक संघर्ष के बावजूद आज कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस मकसद और सोच के साथ मैंने और मेरे हजारों साथियों ने इस संघर्ष में योगदान दिया है, उस संघर्ष को बड़े नेताओं की राजनीतिक तानाशाही और संगठन के भीतर मौजूद चाटुकारों ने खोखला करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।मनीष ठाकुर ने कहा कि आज संगठन में सिर्फ और सिर्फ खास नेताओं की पसंद के लोगों की फौज रह गई है, जिसकी वजह से संगठन की यह दुर्गति हुई है। उन्होंने कहा कि हम रास्ता बदल सकते हैं, लेकिन हमारे हौसलें और संघर्ष उसी बुलंदी के साथ रहेंगे















