नालागढ़ में बिजली रेहगी बंद

Himachal News Nalagarh Others
DNN नालागढ़
19 जनवरी विद्युत उपमंडल नालागढ़ के सहायक अभियंता ईं रंजीत ठाकुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार आगामी 21 जनवरी दिन शुक्रवार को विद्युत उपकेंद्र नालागढ़ से संचालित 11 केवी एमआईडीसी फीडर की आवश्यक मुरम्मत का कार्य सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। इस कारण एमआईडीसी फीडर से संचालित मुख्य क्षेत्र नालागढ़ बार्ड नंबर 5 व 7, वाटर सप्लाई स्कीम, गुरुद्वारा साहिब वार्ड नंबर 7, गुरुकुल कॉलेज तथा टिक्करपनोह इत्यादि स्थानों पर 21 जनवरी दिन शुक्रवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। ईं रंजीत ठाकुर ने क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील की है।

News Archives

Latest News