हिमाचल में अग्निकांड, 41 परिवार बेघर, 32 घर राख

Crime Himachal News

DNN रोहडू
हिमाचल के रोहडू में आगजनी की बड़ी घटना हुई। जिसमें करीब 32 घर राख हो गए। हादसा टिक्कर केकुशैनी गांव मेंभीषण हादसा हुआ। घटना में करीब 32 घर राख हुए और 41 परिवार बेघर हो गए हैं। आग को बुझा लिया गया है। जानकारी के अनुसार घटना सुबह करीब 2 बजे के करीब हुई। वहीं 3.30 बजे के लोगों को सूचना मिली कि रोहड़ू कुशैनी गांव में आग लग गईं है। यहां पर लगभग 150 और 200 के बीच घर हैं।
स्थानी पुलिस एसएचओ सहित 400 के लगभग लोगों ने आग पर काबू पाया। वहीं अग्निशमन विभाग की पोल भी खुली है। भीषण अग्निकांड को बुझाने अग्निशमन विभाग की पहली गाड़ी बिना पानी के ही मौके पर पहुंच गई। एसडीएम रोहड़ू बीआर शमाज़् ने मौके पर पहुंचे। इस आगजनी से करोड़ों का नुकसान हुआ है। जिला अग्निशमन अधिकारी डीसी शमाज़् ने मामले की पुष्टि की है। आगजनी शॉटज़् सकिज़्ट के कारण बताई जा रही है। पीडि़त परिवारों को 10-10 हजार फौरी राहत दे दी गई है।

News Archives

Latest News