Dnewsnetwork
अर्की की श्री पांच पाण्डव ग्राम सुधार सभा ने ग्राम पंचायत सारमा के चुनाव में प्रधान पद पर सरोज व उपप्रधान पद संजय शर्मा को चुने जाने पर बधाई दी है। सभा के अध्यक्ष बालक राम शर्मा, सचिव पदम शर्मा व कोषाध्यक्ष श्याम लाल शर्मा ने कहा कि ग्राम सुधार सभा नव-युवा पंचायत से उम्मीद जताई है कि सभी वन नियुक्त पदाधिकारी चुनावों के दौरान के पिछले मतभेद भुलाकर आने वाले समय में पंचायत के तहत पड़ने वाले सभी गांवों को भूल भूत सुविधाएं प्रदान करने के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि श्री पांच पाण्डव ग्राम सुधार सभा पंचायत प्रतिनिधियों के साथ क्षेत्र के विकास व तरक्की के लिए कंधे से कंधा मिलाकर चलेगी।














