सोलन नगर परिषद को मिले 4 नए मनोनीत पार्षद इन्हें मिली जिम्मेवारी

Politics Solan

DNN सोलन
सोलन में भाजपा को मजबूती प्रदान करने के लिए सरकार ने सोलन नगर परिषद में 4 मनोनीत पार्षदों को नियुक्ति कर दिया है। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के 100 दिन बाद ही सरकार ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। नगर परिषद में भाजपा सोलन मंडल के तेजतर्रार महामंत्री शैलेंद्र गुप्ता को पार्षद मनोनीत किया गया है। इसी प्रकार पार्टी में युवाओं के बीच मजबूत पकड़ रखने वाले भाजमुयो के जिलाध्यक्ष भरत साहनी को भी नगर परिषद में पार्षद मनोनीत किया गया है।

सोलन शहर के लोगों में भाजपा के यह दोनों नेता पुराने चेहरों में है। जबकि इन 2 के अलावा युवा नेता गौरव कश्यप को भी पार्षद बनाया गया है। गौरव कश्यप वार्ड नंबर 3 के निवासी है और वार्ड नंबर 3 में कई बार जीत का परचम लहरा चुके जंगीलाल के परिवार के ही सदस्य है। इसी प्रकार वार्ड नंबर 14 में रहने वाले नरेश गांधी को भी नप में पार्षद बनाया गया है। नगर परिषद के अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर ने कहा कि नए 4 पार्षदों के मनोनीत करने की अधिसूचना सोलन नप में पहुंच गई है।

News Archives

Latest News