SOLAN के इस मंदिर में हुई चोरी, कैमरे में कैद

Crime Solan

DNN सोलन

सोलन के लक्कड़ बाजार में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। कुछ दिनों पहले यहां पर एक जूते ठीक करने वाले व्यक्ति की दुकान में चोरी की घटना सामने आई थी। अब दुर्गा माता मंदिर में चोरी हो गई। चोरी की दोनों घटनाएं सीसीटीवी में कैद हुई है। मंदिर में चारी की घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की।

घटना की जानकारी देते हुए लक्कड़ बाजार एसोसिएशन के अध्यक्ष नीरज वर्मा ने बताया कि मंदिर में चोर रोशनदान के माध्यम से घुसा। उन्होंने बताया कि गुल्लक में करीबन 10 से 15 हजार रुपए मौजूद थे। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिससे पता चलता है कि एक व्यक्ति देर रात नंगे पाव मंदिर में रोशनदान से घुसा। सबसे पहले उसने गणपति की मूर्ति के समीप रखे दानपात्र को तोड़कर नकदी पर हाथ साफ किया। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की।

News Archives

Latest News