DNN नौणी (सोलन)
Dr. YS ParmarUniversity नौणी के फ्लोरिकल्चरऔर लैंडस्केप आर्किटेक्चर विभाग, फ्लोरिकल्चरस्टूडेंट स्टॉफ एसोसिएशन के सहयोग से 12 अप्रैल को विश्वविद्यालय परिसर में रोज़ शो (RoseShow) आयोजित करेगा। यह शो विश्वविद्यालय के डीआर ठाकुर रोज़ गार्डन में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर नौणी विवि के कुलपति डा॰ एचसी शर्मा मुख्य अतिथि होंगे। वह रोज़ गार्डन को जनता के लिए खोलेंगे। इस समारोह में सोलन जिला के प्रगतिशील फूल उत्पादकों को विश्वविद्यालय द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा,कट फ्लावर,नर्सरी और सजावटी पौधों की भी एक प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। कई किस्मों के फूल भी बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। डीआर ठाकुर रोज़ गार्डन वर्ष 2010 में स्थापित किया गया था और इसमें लगभग 600 गुलाब की किस्में जैसे हाइब्रिड ट्री,फ्लोरिबूँदा, पॉलिंथा, रैमबेलर, कैसकेड और क्लाइम्बर्स आदि शामिल हैं। ये अलग-अलग रंगों में मौजूद हैं जैसे कि गहरा लाल, पीला, गुलाबी, सफेद, मजेंटा, नारंगी और हरा।
















