44 किलो 300 ग्राम चुरा पोस्त के साथ एक गिरफ्तार

Himachal News Nalagarh Others

DNN  नालागढ

22 दिसम्बर। नालागढ़ पुलिस की एसआईयू टीम ने एक व्यक्ति से करीब 44 किलो 300 ग्राम चुरा पोस्त (भुक्की) बरामद की है। मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। डीएसपी अमित यादव ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया की नालागढ़ पुलिस की एसआईयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मितियां रोड पर एक युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से करीब 44 किलो 300 ग्राम चुरा पोस्त (भुक्कि) बरामद की। मामले में 40 वर्षीय रामप्रताप निवासी गांव बोंटा तहसील नालागढ़ को गिरफ्तार किया है।

Latest News