हादसा देख नहीं रुके लोगों की आंख से आंसू, CM ने दिए मैजिस्टे्रट जांच के आदेश

Crime Himachal News

DNN कांगड़ा
हिमाचल के नूरपुर में हुए बस हादसे में राहत कार्य करने वालों की भी रूह कांप उठी जब नन्हें बच्चों के शव मौके पर दिखे।

 

मौत का ऐसा मंजर देखकर सभी की आंखें नम हो गई। वहीं दूसरी ओर हादसे पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने दुख व्यक्त किया है।

उन्होंने हादसे में मैजिस्ट्रेट जांच करने के आदेश दिए है। साथ ही खाद्य आपूर्ति मंत्री किशन कपूर व स्थानीय विधायक राकेश पठानिया को मौके पर जाकर राहत कार्य का जायजा लेने के लिए भेजा गया है।

गौर रहे कि हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा जिले के नूरपुर के नजदीकी गांव चेली में बजीर राम सिंह पठानिया मेमोरियल स्कूल की बस 200 फुट गहरी खाई गिर गई। हादसे में घायल हुए बच्चों को नजदीकी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। यह गांव चंबा व कांगड़ा जिलों की सीमा के समीप है। इस हादसे में मरने वाले बच्चों की संख्या करीब 26 बताई जा रही है। इनमें 2 अध्यापक भी शामिल है।

News Archives

Latest News