TOLL बैरियर पर अब इनको भी मिलेगा फायदा

Baddi + Doon Others Solan

DNN बद्दी
प्रदेश का जो भी व्यक्ति टोल बैरियर के पांच किलोमीटर के दायरे में रह रहा है उसकी कार व निजी वाहनों के पास सालाना मात्र 250 रुपए में ही बनेगा। पहले यह माना जा रहा था कि हिमाचली वाहनों के टोल माफ हो जाने के बाद बाकी बचे लोग जिनके पास बाहरी नंबर है के सालाना पास 2400 रुपए में ही बनेंगे। ठेकेदार भी हर किसी व्यक्ति से जो कि चाहे 5 किमी के दायरे में है 2400 रुपए सालाना ले रहा था। इस सारे मुददे को लेकर लघु उद्योग भारती के प्रदेश के सीनीयर वाईस प्रैजीडेंट नेत्र प्रकाश कौशिक व प्रदेश महामंत्री राजीव कंसल आबकारी एवं कराधान विभाग के सहायक आबधकारी कराधान अनुपम कुमार सिंह से मिले थे। उद्योग भारती के सदस्यों ने कि गत सरकार ने भी पिछले साल भी पांच किमी के दायरे में रहने वालों को रियायती पास जारी किए जाने का प्रावधान किया था। इस पर एईटीसी बददी अनुपम कुमार सिंह ने नोटिफिकेशन देखकर लघु उद्योग भारती के सदस्यों को स्पष्ट किया जो कार मालिक बैरियर की पांच किलोमीटर की परिधी में रहते हैं उनके टोल पास 2400 रुपए की बजाय 250 रुपए सालाना बनेंगे। इस पास को पाने का हकदार कोई भी भारतीय नागरिक होगा और ठेकेदार उसको बिल्कुल नहीं नकार सकता। अनुपम कुमार सिंह ने बाद में पत्रकारों कों संबोधित करते हुए कहा कि यह रियायती पास पाने का हकदार वही होगा जो की तहसीलदार या एसडीएम से पांच किलोमीटर के आवास का प्रमाण पत्र लेकर आएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने हिमाचल प्रदेश के निजी वाहनों के लिए पहले ही टोल माफी कर रखी है वहीं बाकी बचे लोगों का 250 रुपए (लोकल) व बाकियों के लिए 2400 रुपए सालाना पास बनेगा। लोग कई दिनों से 250 रुपए के पास न बनाने से रुष्ट थे वहीं ठेकेदार के कर्मचारियों का भी कहना जब तक नोटिफिकेशन स्पष्ट नहीं होती हम कुछ नहीं कर सकते। अब एईटीसी ने स्वयं पत्रकारवार्ता में स्पष्ट कर दिया है कि पांच किलोमीटर के दायरे में रहने वाले सभी भारतवासियों के पास बनेंगे तो सभी अफवाहों पर विराम लग गया है। विभाग द्वारा नोटिफिकेशन की प्रतिलिपि जारी करने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।

News Archives

Latest News