DNN कंडाघाट (लवली)
कंडाघाट में एक ऑल्टो सड़क से कुछ दूरी पर स्थिति एक मकान की छत पर जा गिरी। इस घटना में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई जबकि कार चालक वीरेंद्र निवासी अर्की घायल हो गया। यह हादसा रात्रि करीब 2 बजे हुई। कंडाघाट पुलिस ने कार चालक के खिलाफ लापरवाही से कार चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। यह हादसा कार चालक को नींद आ जाने के चलते हुआ है। चालक का उपचार कंडाघाट अस्पताल में किया जा रहा है।














