डीसी की अपील…कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने को आगे आएं लोग

Himachal News Mandi Others

DNN मंडी

18 नवंबर। डीसी अरिंदम चौधरी ने मंडी जिला के सभी पात्र लाभार्थियों से कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने के लिए आगे आने की अपील की है। उन्होंने आग्रह किया कि जिन्हें कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लिए 84 दिन हो गए हैं वे दूसरी डोज लेने के लिए आगे आएं। उन्होंने सभी पंचायत प्रतिनिधियों से भी जिले में 30 नवंबर तक सभी पात्र लाभार्थियों को दूसरी डोज लगाने के शत प्रतिशत लक्ष्य को पाने में सक्रिय सहयोग का आग्रह किया है।उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने लोगों की सुविधा के लिए टीकाकरण के लिए सभी जरूरी प्रबंध किए हैं।उपायुक्त ने आग्रह किया कि पात्र लोग अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर समय से कोरोना की दूसरी खुराक अवश्य लें।
उन्होंने बताया कि जिला में पिछले 8 दिनों में 80 हजार से अधिक लोगों को कोविड टीकाकरण की दूसरी डोज दी गई है। 17 नवंबर तक 7 लाख 55 हजार 462 पहली डोज के  लाभार्थियों  में से करीब 6 लाख को दूसरी डोज भी दी जा चुकी है।अरिंदम चौधरी ने कहा कि कोविड वैक्सीन कोरोना से बचाव का सबसे कारगर उपाय है।  उन्होंने जनता से आग्रह किया कि जब तक कोरोना पूरी तरह समाप्त नहीं हो जाता बचाव के लिए पहले की ही तरह सावधान रहें। किसी तरह की लापरवाही न बरतें। कोविड अनुरूप व्यवहार जारी रखें। मास्क का प्रयोग व आवश्यक दूरी के नियमों का पालन करते हुए हाथों को बार बार साफ करते रहें।

News Archives

Latest News