हिमाचल प्रदेश में होने जा रहे उपचुनाव में मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस ने प्रतिभा सिंह को टिकट दे दिया है पार्टी हाईकमान ने मंगलवार को इसकी घोषणा कर दी है। इसके अलावा सोलन जिला अर्की निर्वाचन क्षेत्र से संजय अवस्थी, जुब्बल कोटखाई से रोहित ठाकुर व फतेहपुर से भवानी सिंह पठानिया को कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी बनाया।














