अर्की में होने वाले उपचुनाव से पहले कांग्रेस के टिकट को लेकर पार्टी में विद्रोह , सामूहिक इस्तीफा

Arki Politics Solan

DNN सोलन

सोलन जिला अर्की में होने वाले उपचुनाव से पहले कांग्रेस के टिकट को लेकर पार्टी में विद्रोह हो गया है। अर्की ब्लॉक कांग्रेस ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। बकायदा कुनिहार में पत्रकार वार्ता करके अर्की ब्लॉक कांग्रेस ने इस्तीफा देने की घोषणा मीडिया के समक्ष की है। ब्लॉक अर्की के नेताओं का कहना है कि पार्टी जिस नेता को टिकट देने जा रही है उसने वर्ष 2017 में पार्टी विरोधी कार्य किया है और यदि हाईकमान उसे टिकट दे रही है तो ऐसे में कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई है। जिसके चलते अर्की ब्लॉक कांग्रेस ने सामूहिक इस्तीफा देकर हाईकमान को भेज दिया है। आपको बता दे कि अर्की में उपचुनाव होने जा रहा है और इस समय कांग्रेस नेता संजय अवस्थी व राजेंद्र ठाकुर टिकट के प्रबल दावेदार हैं। ऐसे में चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस में बजा विद्रोह का बिगुल पार्टी के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है और कांग्रेसी नेता संजय अवस्थी का टिकट लगभग तय माना जा रहा है। ऐसे में अवस्थी को टिकट देने का विरोध करते हुए मंगलवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्की ने इस्तीफा देने की घोषणा कर दी है। प्रदेश सचिव राजेन्द्र ठाकुर ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर को भेजा त्यागपत्र। 7 अक्टूबर 2021 को सभी राजा वीरभद्र सिंह के समर्थक अर्की में एक महत्वपूर्ण बैठक आगामी रणनीति को लेकर करेंगे जिसमे अर्की विधानसभा क्षेत्र की सभी 72 पंचायतों से कार्यकर्ता भाग लेंगे।

 

News Archives

Latest News