करीब आधा किलो चरस के साथ आरोपी गिरफ्तार

Himachal News Others Shimla

DNN शिमला

29 सितंबर। जिला शिमला पुलिस ने चरस तस्करी के मामले में कुल्लू जिला के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार रामपुर पुलिस थाना की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई अमल में लाई है। पुलिस के अनुसार कुल्लू जिला के 34 वर्षीय आरोपी के कब्जे से 494 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी यह चरस कहां से लेकर आया था और इसे कहां सप्लाई किया जाना था, इन सभी बातों को लेकर पुलिस जांच कर रही है। आरोपी के खिलाफ रामपुर पुलिस थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी से पूछताछ जारी है।

Latest News