होम गार्ड कार्यालय भवन के लिए निविदाएं आमंत्रित

Bilaspur Himachal News Others

DNN बिलासपुर

10 अगस्त। आदेशक गृह रक्षा पांचनी वाहिनी भीम सेन जमवाल ने बताया कि हिमाचल सरकार द्वारा 5/6 गृह रक्षा कम्पनी कार्यालय भराड़ी निजि भवन में चल रहा है जिसकी हालत सही न होने के कारण उक्त कम्पनी कार्यालय को सुचारू रुप से चलाने के लिए नया निजि भवन किराये पर लिया जाना प्रस्तावित है। जिसके लिए निविदाएं आमंत्रित की गई है। जिसमें एक कार्यालय कक्ष, एक स्टोर कक्ष, चैकिदार/संदेशवाहक कक्ष व शौचालय/स्नानागार हेतु 420 वर्ग फुट होना चाहिए। कम्पनी कार्यालय की सुविधा हेतु भवन सड़क के समीप होना चाहिए ताकि कम्पनी के पदाधिकारियों/गृह रक्षकों को आने-जाने में कोई दिक्कत न हो।
उन्होंने भवन मालिकों को यह सुनिश्चित करने को कहा कि वह भवन से सम्बन्धित पूर्ण दस्तावेज अपनी-अपनी निविदाओं सहित कार्यालय आदेशक गृह रक्षा पांचवीं वाहिनी रौड़ा सैक्टर-2 (नजदीक सैनी गैस एैजेन्सी) में 21 अगस्त को सायं 5 बजे तक भेजना सुनिश्चित करें। निविदाएं 23 अगस्त को प्रातः 11 बजे आदेशक गृह रक्षा पांचवीं वाहिनी बिलासपुर द्वारा खोली जाएगी। उन्होंने बताया कि जिस भी भवन मालिक की निविदा कम दर की होगी तथा अच्छी सुविधा पाई जाएगी उसी भवन मालिक की निविदा स्वीकृत की जाएगी।

News Archives

Latest News