Solan टीकाकरण में ऑनलाइन पंजीकरण करवाने वाले लोगों को प्राथमिकता

Others Solan

DNN सोलन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. राजन उप्पल ने कहा कि कोविड-19 से बचाव के लिए सोलन जिला के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में किए जा रहे टीकाकरण में ऑनलाइन पंजीकरण करवाने वाले लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जिला की सभी ग्राम पंचायतों प्रधानों से आग्रह किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में आयोजित टीकाकरण सत्र में यह सुनिश्चित बनाएं कि ऑनलाइन पंजीकरण करवाकर टीकाकरण के लिए आने वाला कोई भी व्यक्ति बिना टीकाकरण के वापिस न जाएं। ऐसे व्यक्तियों का तब भी टीकाकरण किया जाए जब उनके द्वारा टीकाकरण के लिए उसी दिन आरक्षित किया गया टाईम स्लॉट समाप्त हो गया हो।

News Archives

Latest News