राम सुभाग सिंह होंगे प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव

Others Shimla

DNN शिमला

हिमाचल प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव अनिल खाची (Anil Khachi) नए राज्य चुनाव आयुक्त होंगे। सरकार ने उनकी नियुक्त कर दी हैं। इस सम्बन्ध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। अनिल खाची की जगह अब अतिरिक्त मुख्य सचिव राम सुभाग सिंह (Ram Subhag Singh) लेंगे। अनिल खाची ने जून 2023 में सेवानिवृत्‍त होना था। लेकिन सरकार ने इस बीच उन्‍हें राज्‍य चुनाव आयुक्‍त बनाने का निर्णय लिया। संवैधानिक पद संभालने से पहले अनिल खाची ने स्‍वैच्‍छ‍िक सेवानिवृत्ति ले ली। अभी आइएएस आफ‍िसर के तौर पर उनकी करीब दो वर्ष और सेवाएं थीं। वीरवार को अनिल खाची की बतौर राज्य चुनाव आयुक्त के तौर पर नियुक्ति की अधिसूचना जारी होने के क्‍यास लग रहे थे । आज ही अतिरिक्त मुख्य सचिव राम सुभाग सिंह प्रदेश के नए मुख्य सचिव नियुक्त होंगे।

News Archives

Latest News