BRO के जूनियर इंजीनियर का शव बरामद, सेना की मदद से चलाया गया खोज अभियान

Himachal News Lahaul and Spiti Others
DNN केलांग
5 अगस्त- गत 27 जुलाई को लाहौल घाटी के उदयपुर क्षेत्र में हुई भारी बारिश और भीषण बाढ़ के चलते रंगवे नाला में बहे 3 लोगों में से आज एक का शव मलबे से बरामद कर लिया गया है।
उपायुक्त लाहौल-स्पीति नीरज कुमार ने बताया कि सेना के स्निफर डॉग की मदद से चलाए गए इस खोज अभियान के तहत आज जिनका शव बरामद कर लिया गया है उनकी पहचान बीआरओ के जूनियर इंजीनियर राहुल कुमार के रूप में हुई है। वे बिहार के निवासी थे। उपायुक्त ने कहा कि अभियान जारी है।

News Archives

Latest News