DNN सोलन
दिल्ली की एक प्लेसमेंट कंपनी पर बड़ोग निवासी एक व्यक्ति ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है। धोखाधड़ी के इस मामले में योजनाबद्ध तरीके से षड्यंत्र रचने का आरोप है। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। जिसमें कई खुलासे होने की उम्मीद है।
पुलिस के अनुसार राजिन्द्र शर्मा निवासी बड़ोग ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि यह अपनी माताजी जिनकी उम्र 86 साल है और वह अल्जाईमर नामक बीमारी से पीडित है। इनके लिए एक कार्यवाहक नौकरानी की तलाश कर रहे थे। इस संबंध में इनकी दीपक प्लैसमैन्ट एजेंसी दिल्ली के मालिक दीपक व ईशिका से फोन पर बातचीत हुई। जिन्होंने इसे साल के लिए 20 हज़ार रुपये की एजैन्सी फीस व 8000 रुपए प्रतिमाह की सैलरी पर नौकरानी उपलब्ध करवाने की बात कही। नौकरानी की सत्यनिष्ठा और पुलिस सत्यापन की गारंटी दीपक ने दी ।
नौकरानी टोप्पो की 6 माह की अग्रिम सैलरी का कमीशन दीपक के एजेंट को देने पर सहमति हुई तथा दीपक ने कहा कि इसका ऐजैन्ट नौकरानी को छोड़ने और राशि लेने के लिए बड़ोग आएगा । एना टोप्पो और दीपक का एक एजैंट कपूर इसके घर आए तथा टोप्पो को इन्हें दे दिया। इसकी पत्नी माधवी शर्मा ने उसे दिन के काम के बारे में बताया और उसे आरामदेह बनाने के लिए उसके लिए नए कपड़े भी दिए। दीपक के एजेंट ने 70,000 रुपए नकद लिए और चला गया । रात में नौकरानी एना टोप्पो को इसकी मां के साथ उनके कमरे में सोने के लिए कहा गया और यह सब रात 9 बजे सो गए । सुबह 6 बजे जब यह उठे तो इन्होने देखा कि उक्त नौकरानी एना टोपो कमरे से गायब थी। जबकि अपना बैग और उसके कपड़े वहीं थे हैं। कुछ घंटों के इंतजार के बाद इन्हें पता लगा कि कुछ गड़बड़ है और दीपक को कई बार फोन किया। वह अपने उत्तरों में टालमटोल कर रहा था। तब इन्हें एहसास हुआ कि इन्हें बहुत ही योजनाबद्ध तरीके से दीपक, इशिका, कपूर और एना टोप्पो ने मिलकर साजिश रचकर धोखा दिया गया। एना टोपो इसकी मा की दो सोने की चूड़ियाँ और एक सोने की चेन भी अपने साथ ले गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।















