सुरेश कश्यप ने अधिकारियों से लिया फीडबैंक

Politics

डीएनएन राजगढ़ (शर्मा)
पच्छाद के विधायक सुरेश कश्यप पूरे एक्शन में है। वे बिना समय खाए अपने क्षेत्र में विकास की गति तेज करने में जुट गए है। मंगलवार को कश्यप ने लोक निर्माण विभाग ,सिचाई एवं जन स्वास्थय विभाग ,वन विभाग के अधिकारियों के साथ अलग अलग बैठके की। बैठकों में अधिकारियों से विभाग द्वारा चलाये जा रहै विकास कार्य की जानकारी ली ओर सभी विकासात्मक कार्य को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए ताकि सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याण कारी योजनाओं का आम जन मानस को लाभ मिल सके । इसके बाद विधायक द्वारा आम जनता के लिए खुले दरबार का भी आयोजन किया गया जिसमे विभिन्न क्षेत्र से आए लोगों की समस्याओं को सुना ओर उनके समाधान का आश्वासन दिया इस मौके पर भारी ठंड के बावजूद भी सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

News Archives

Latest News