जलोड़ी खड्ड में कार दुर्घटनाग्रस्त, व्यक्ति को मिली खौफनाक मौत

Himachal News

डीएनएन। कुल्लू
आनी में एक कार जलोड़ी खड्ड में गिर गई। कार के खड्ड में गिरते ही उसके परखच्चे उड़ गए और चालक की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सैंज-आनी एनएच-305 से 7 किलोमीटर दूर कंडुगाड़ के समीप हादसा हुआ। जहां देर रात एक गाड़ी अनियंत्रित होकर जलोड़ी खड्ड में गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

एएसपी कुल्लू निश्चिंत नेगी ने बताया कि मृतक की पहचान शेश राम पुत्र शोभा राम गांव शिरड कुल्लू के रूप में हुई है। मृतक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के बीच है। उन्होंने बताया हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी (HP 01K 1871) के परखच्चे तक उड़ गए और चालक गाड़ी के बीच ही फंसा रहा। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर शव को बाहर निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

News Archives

Latest News