परवाणू में पैरापिट पर बैठे युवक पुलिस को देख घबराया, बरामद हुआ यह सामान

Kasauli Others Solan

DNN परवाणू (सोलन)

03 मई। कालका-शिमला नेशनल हाई-वे पांच पर टीटीआर के समीप बैठे व्यक्ति से पुलिस ने नशीला पदार्थ बरामद किया है।  पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मनप्रीत (35) निवासी मोहल्ला राघो माजरा पटियाला पंजाब का रहने वाला है। यह व्यक्ति परवाणू के टीटीआर चौक पर सड़क किनारे लगे पैरापिट पर बिना मास्क लगाकर बैठा हुआ था। इस दौरान परवाणू पुलिस गश्त करती हुए टीटीआर पहुंची।

पुलिस को देख एकदम घबराया व्यक्ति ने हाथ में लिया कुछ सामान फैंक दिया। पुलिस द्वारा  बिना मास्क के पैरापिट पर  बैठने का कारण पूछा। इस दौरान पुलिस द्वारा फैंके सामान को उठाकर जांच की तो  पैकेट में से  1.10 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इस मामले की पुष्टि थाना प्रभारी परवाणू दयाराम ठाकुर ने की है।  उन्होंने बताया की मामला दर्ज किया गया है और पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Latest News