DNN सोलन (श्वेता भारद्वाज)
बिना मास्क के सड़क किनारे खड़े युवकों के पास से पुलिस ने चरस बरामद की है। दरअसल मास्क न पहनने पर पुलिस ने जब युवाओं को देखा तो पुलिस टीम उन्हें मास्क पहनने की हिदायत देने के लिए उनकी तरफ बढ़ी, लेकिन युवक घबरा गए और पुलिस ने भी इसे भांपते हुए उनके बैग की तलाशी ले डाली जिसमें चरस बरामद हुई।
दरअसल, सोलन में पुलिस ने गश्त के दौरान दो युवकों के पास चरस बरामद की। पुलिस के अनुसार ब्रूरी में ढाबे के समीप दो नवयुवक बिना मास्क लगाए खड़े थे । उसी समय पुलिस द्वारा युवकों को मास्क लगाने की हिदायत देने के लिए जब गाड़ी युवकों के समीप पहुंची तो वह घबरा गए। पुलिस को देख तेज तेज चलने लगे जिसके बाद पुलिस ने युवकों को रोका। पूछताछ के दौरान दोनों युवकों की पहचान प्रवीण कुमार व हितेंद्र कुमार के तौर पर हुई है। पुलिस ने पाया कि प्रवीण कुमार जिसने पिट्ठू बैग उठाया हुआ था वह काफी घबराया हुआ लग रहा था। जब पुलिस ने बैग की तलाशी ली तो उसमें 370 ग्राम चरस बरामद हुई। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी अशोक वर्मा ने करते हुए बताया कि मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।















