कसौली की दुकानों में बैठेंगे वर्तमान में कार्य कर रहे कारोबारी, लगभग तीन तीन दुकानों में होंगे नए कारोबारी

Others Solan

DNN कसौली(सोलन)
23 मार्च। कसौली मार्केट में छावनी बोर्ड की दुकानों व गोडाऊन की नीलामी के दौरान अधिकतर कारोबारी बचाने में कामयाब हुए है। इन दुकानों की नीलामी होने के बाद कारोबारियों ने राहत की सांस ली है। हालांकि, दो व तीन दुकानों पर ही नए कारोबारियों ने कब्जा किया है, जबकि अधिकतर दुकानों व गोडाऊन में वर्तमान में बैठे कारोबारियों ने ही नीलामी में पुनः कब्जा किया है। यह बोली 01 मई 2021 से 30 अप्रैल 2026 तक के लिए होगी। कलेर ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कैंट बोर्ड की सीईओ जिज्ञासा राज ने की।कारोबारियों में सुबह से थी चर्चाएं
बता दें कि कसौली के कारोबारियों के लिए मंगलवार का दिन एक अहम दिन था। सुबह से ही बाजार में दुकानों की नीलामी को लेकर चर्चाए थी। दुकानदारों को डर था कि कही उनका कारोबार छीन न जाए।

कोरोना के चलते टली थी नीलामी
गौरतलब हो कि कसौली छावनी बोर्ड की कसौली की जानीमानी मार्केट में 58 दुकानें व गोडाऊन है। इनकी नीलामी पांच वर्ष बाद कि जाती है। विशेष यह है कि इन दुकानों में 02 दुकानें एक्स-सर्विसमेन व 01 दुकान वीर नारी के लिए आरक्षित रखी गई है। इन दुकानों की नीलामी बीते वर्ष 16 सितंबर को होनी थी, लेकिन कोरोना के चलते यह नीलामी टल गई। हालांकि, इसी बीच दुकानदार मांग कर रहे थे कि कोरोना के कारण बाजार बंद होने से मार्केट में काम नहीं हो पाया है, तो उनका किराया माफ किया जाए। इसके बाद अब फिर दुकानों की नीलामी के लिए कैंट बोर्ड कसौली द्वारा 15 फरवरी को नोटिस जारी किए गए और 23 मार्च का दिन नीलामी के लिए रखा गया। निर्धारित इस नीलामी कार्यक्रम में सभी दुकानदारों ने भाग लिया और अधिकतर दुकानों में वर्तमान में कार्य कर रहे दुकानदारों ने ही कब्जा किया है और अपने रोजगार को बचाने में कामयाब भी हुए है।

News Archives

Latest News