सोलन के वार्ड नंबर 14 से चुनाव नहीं लड़ेगी रेनू सेठी

Politics Solan

नगर निगम चुनाव में एक और बड़ी खबर सामने आई है। कांग्रेस द्वारा सोलन के वार्ड नंबर 14 से रेनू सेठी को अपना प्रत्याशी घोषित किया गया था लेकिन सोमवार शाम को पत्रकार वार्ता करके उन्होंने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने यह फैसला पार्टी हित में लिया है क्योंकि उनके पति सुरेंद्र सेठी को कांग्रेस ने सोलन नगर निगम चुनाव के लिए मीडिया व प्रचार संयोजक नियुक्त किया है। ऐसे में वह अब चुनाव नहीं लड़ेंगे और इस वार्ड से राजीव कौरा कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे। उन्होंने कहा कि वह सोलन के समस्त वार्डों में जाकर कांग्रेस के लिए अपने समर्थकों के साथ प्रचार करेंगी।

Latest News