Congress कुशल जेठी पर खेल सकती दांव

Politics Solan

DNN सोलन

नगर निगम चुनाव में कांग्रेस व भाजपा द्वारा देर शाम तक प्रत्याशियों की सूची जारी नहीं की गई है। जिसके कारण कांग्रेस व भाजपा में प्रत्याशियों के साथ-साथ उनके समर्थकों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। सभी सूची जारी होने का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि सोमवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। वहीं इसी बीच चर्चा है कि कांग्रेसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष व हाल ही में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए कुशल जेठी पर दांव खेल सकती है और उन्हें वार्ड नंबर 5 से अपना प्रत्याशी बना सकती हैं। अंतिम समय में यह फेरबदल करने की तैयारी की चर्चा क्षेत्र में जोरों पर चली हुई है।

News Archives

Latest News