एनएसएस ने की यह पहल, सब कर रहे है तारीफ़

Others Sirmaur

DNN राजगढ़

21 मार्च। प्रदेश भर में रविवार कोजूनियर ऑफिस असिस्टेंट के पदों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन हुआ। इस परीक्षा के दो केंद्र राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ में भी स्थापित किए गए थे। महाविद्यालय प्रशासन व स्टाफ ने यह परीक्षा कराने में अपनी सेवाएं दी, वहीं स्वयंसेवियों ने भी अपना भरपूर सहयोग देते हुए एनएसएस के थीम ‘मुझ से पहले आप’ को चरित्रार्थ किया। करोना महामारी के इस समय में विभिन्न स्थानों से आए प्रतिभागियों को सामाजिक दूरी की अनुपालना कराने के साथ साथ स्वयंसेवियों ने थर्मल स्कैनिंग और हैंड सेनेटाइजिंग में भी महाविद्यालय प्रशासन का सहयोग किया। ज्ञात हो कि आजकल महाविद्यालय में विशेष शिविर का आयोजन भी उत्साहपूर्वक चल रहा है जिस के तहत आज महाविद्यालय परिसर में सफाई अभियान छेड़ा गया। प्राचार्या प्रो. गोविंद सिंह ने एनएसएस की इस पहल की सराहना करते हुए कहा की स्वयंसेवियों को इसी तरह का समाजसेवा का भाव जीवन पर्यन्त रखना चाहिए।

News Archives

Latest News