कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर सरकार व प्रशासन सख्त, पिछले वर्ष 22 मार्च को लगा था जनता कर्फ्यू

Others Solan
DNN सोलन ब्यूरो (आदित्य सोफत)
20 मार्च। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर प्रशासन एक बार फिर सख्त हो गया है। शनिवार को पुलिस व प्रशासन की टीम ने माल रोड पर उतरकर मास्क न पहनने वालों पर शिकंजा कसा है। इस दौरान प्रशासन की टीम ने लोगों से आग्रह किया है कि वह कोरोना वायरस से बचने के लिए मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करें।

बता दें कि बीते वर्ष भी कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए मार्च माह से सरकार व प्रशासन सख्त होना शुरू हो गई थी और 22 मार्च 2020 रविवार को जनता कर्फ्यू लगाया गया था। जनता कर्फ्यू के बाद कोरोना की स्थिति को देखते हुए सरकार द्वारा देशभर में लॉकडाउन लगा दिया था।

अब फिर कोरोना वायरस की दूसरी लहर देखने को मिल रही है और मार्च माह में कोरोना वायरस के मामले फिर बढ़ना शुरू हो गए हैं। जिला सोलन में भी धीरे-धीरे कोरोना बढ़ने लग गया है। इसी को देखते हुए प्रशासन भी अब सख्त होना शुरू हो गया है। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिला प्रशासन की टीम की टीम एक बार फिर सड़कों पर उतर कर लोगों को नियमों के बारे में जागरूक कर रही है। शनिवार को करीब करीब सवा छह बजे प्रशासन की टीम ने सोलन माल रोड का दौरा किया और यहां पर मास्क न पहनने वालों को मास्क पहनने के लिए कहा गया। इस दौरान लोगों को लाउडस्पीकर के माध्यम से भी जागरूक किया गया है।
उधर, शुक्रवार को जिला सोलन में कोरोनावायरस के 28 मामलों की पुष्टि हुई थी देर यह रिपोर्ट देर शाम जिला स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंची थी। इनमे आरटीपीसीआर के जरिए 16 व रैपिड एंटीजन के माध्यम स्व 12 लोग पॉजिटिव हुए है। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुक्ता रस्तोगी ने की। उन्होंने बताया कि जिला सोलन से भेजे गए सैंपल में से 28 सैंपलओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इनमें सोलन से 06, बद्दी से 07, नालागढ़ से 08, परवाणू से 01, एमएमयू से 04, धर्मपुर से 02 मामले आए है। बता दें कि बीते दिनों में भी कोरोना वायरस के अधिक मामले थे।

Latest News