DNN ऊना
19 मार्च। एसडीएम ऊना डॉ निधि पटेल ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना संक्रमण के नए मामले आने के चलते उपमंडल के तहत चताड़ा के वार्ड नं० 7 में माला देवी के घर, रक्कड़ में जसमेर सिंह व भागीरथ के घर, कुरियाला के वार्ड नं० 5 में नानक चंद के घर, एमसी ऊना के वार्ड नं० 1 में विनोद कुमार के घर, रक्कड़ के वार्ड नं० 13 में पूनम के घर, लमलेहड़ा में नरेश, लोअर कोटला कलां के वार्ड नं० 1 में स्वर्ण सिंह के घर, देहलां के वार्ड नं० 9 में स्वर्ण कौर के घर, बनगढ़ के वार्ड नं० 3 में वीना के घर व वार्ड नं० 9 में शुभ लता के घर, अरनियाला के वार्ड नं० 1 में अंजना के घर को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। 

एसडीएम हरोली गौरव चौधरी ने बताया कि ग्राम पंचायत धर्मपुर के वार्ड नं० 7 में अशोक कुमार के घर व हरोली के वार्ड नं० 4 में मिनाक्षी के घर, नंगल खुर्द के वार्ड नं० 1 में संजीव कुमार के घर से पे्रम कुमार के घर व वार्ड नं० 4 में रोहित चौधरी के घर को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। उन्होंने बताया कि कंटेनमेंट जोन में अब कफ्र्यू में ढील नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से आगामी आदेशों तक जारी रहेंंगे। जबकि कंटेनमेंट जोन मे रह रहे विद्यार्थियों, जिनमें कोविड जैसे लक्षण न हों, उन्हें परीक्षा देने जानेे की अनुमति रहेगी।
ये क्षेत्र हुए हॉटस्पॉट सूची से बाहर
एसडीएम ऊना, डॉ निधि पटेल ने बताया कि लोअर अरनियाला के वार्ड नं० 7 में रेणुका के घर, बरनोह में शकुंतला देवी के घर व एमसी मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड नं० 5 में महिंद्र कौर के घर को जिला की हॉटस्पॉट सूची से बाहर कर दिया गया है।
















