घुमारवीं आईटीआई में शुरू होंगे निशुल्क शॉर्ट टर्म कोर्स

Bilaspur Education Others

DNN बिलासपुर

19 मार्च। राजकीय औद्योगिक संस्थान घुमारवीं में शॉर्ट टर्म कोर्स जल्द ही शुरू किए जाएंगे। आईटीआई घुमारवीं के प्रधानाचार्य अंशुल कुमार ने बताया कि हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के माध्यम से संस्थान में फील्ड टेक्निशियन होम अप्लायंस का निशुल्क शॉर्ट टर्म कोर्स करवाया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से प्रशिक्षु स्वरोजगार एवं किसी भी कंपनी में रोजगार के लिए सक्षम होंगे। उन्होंने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार 23 मार्च तक आईटीआई घुमारवीं में अपना आवेदन कर सकते हैं इसके अतिरिक्त और अधिक जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।

News Archives

Latest News