एचआरटीसी प्रबंध निदेशक संदीप कुमार ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

Himachal News Others Una
DNN ऊना
13 मार्च। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन विभाग के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार ने आज क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में कोविड वैक्सीन की पहली डोज लगवाई।
कोविड वैक्सीन लगवाने के बाद संदीप कुमार ने कहा कि सरकार कोविड का टीका निशुल्क लगा रही है और सभी पात्र लाभार्थियों को इसका लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही भ्रांतियों व अफवाहों पर ध्यान न दें और स्वास्थ्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट या आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें। अपनी बारी आने पर टीका अवश्यक लगवाएं। कोविड वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित व कारगर है। पहली डोज लेने के बाद दूसरी खुराक लेना भी सुनिश्चित करें, तभी वायरस से सुरक्षा मिल पाएगी।
संदीप कुमार ने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण स्वैच्छिक है, परन्तु स्वयं की सुरक्षा और बीमारी के प्रसार को सीमित करने के लिए वैक्सीन की दो खुराक लेना आवश्यक है। वैक्सीन लेने के बाद भी मास्क पहनना, उचित शारीरिक दूरी, हाथ धोना नियमों का पालन करना भी जरूरी है।

News Archives

Latest News