#solan परवाणू के पैकेजिंग उद्योग में भड़की आग, अग्निशमन विभाग का कर्मी भी चोटिल

Himachal News Kasauli Others Solan

DNN परवाणू(सोलन)

10 मार्च। औद्योगिक क्षेत्र परवाणू के एक उद्योग में अचानक आग लग गई। आग लगने के कारण उद्योग को 10 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। आग को बुझाते हुए अग्निशमन विभाग के कर्मचारी को भी चोटें लगी है। जिसे उपचार के लिए ईएसआई अस्पताल परवाणू ले जाया गया है।मशीनरी हाल में भड़की आग

जानकारी के अनुसार परवाणू के सेक्टर एक में स्थित स्वीट पैकेजिंग उद्योग में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और आग को काबू किया गया। बताया जा रहा है कि आग मशीनरी हाल में लगी और वहां रखी पैकेजिंग सामग्री को आग ने अपनी चपेट में लिया। भयानक आग ने थोड़ी ही देर में आग ग्राउंड फ्लोर को अपनी घेर लिया। इसके बाद अग्निशमन विभाग के दो फायर टैंडर व फोग स्प्रे टेंकर के माध्यम से जल्द ही काबू पाया गया।फोटो : मौके पर मौजूद फायर टैंडर।

अग्निशमन विभाग का एक कर्मी चोटिल

इसी बीच आग को बुझाते हुए एक अग्निशमन विभाग का कर्मचारी को भी चोटें हाथ, मुंह व टांग लगी। इसे तुरन्त प्राथमिक उपचार के लिए ईएसआई अस्पताल परवाणू लाया गया।

कमांडेंट होमगार्ड सोलन ने की मामले की पुष्टि
इस मामले की पुष्टि कमांडेंट होमगार्ड डा. शिव कुमार शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही तुरन्त फायर टैंडर व कर्मचारियों को रवाना किया गया। आग लगने से उद्योग को 10 लाख का नुकसान हुआ है, जबकि 02 करोड़ रुपए की सम्पत्ति को बचाया गया है। इस दौरान अग्निशमन विभाग का कर्मचारी भी चोटिल हुआ, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

News Archives

Latest News