#solan ग्राम पंचायत धर्मपुर, जाबली व बड़ोग में आयोजित हुई महिला ग्राम सभाएं, महिलाओं को स्वरोजगार के लिए किया जागरूक

Kasauli Others Solan

DNN कुमारहट्टी/धर्मपुर/जाबली
08 मार्च। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर धर्मपुर ग्राम पंचायत, जाबली ग्राम पंचायत में महिलाओं को समानित किया गया। ग्राम पंचायत जाबली में ग्राम पंचायत प्रधान कल्पना गर्ग की अध्यक्षता में महिला ग्राम सभा का आयोजन किया गया।


महिलाओं को किया स्वरोजगार के बारे में जागरूक

इस मौके पर गायत्री परिवार से आई हुई महिलाओं ने प्रधान कल्पना गर्ग व पंचायत समिति सदस्य मैना को सम्मानित किया। इस दौरान प्रधान कल्पना गर्ग ने बताया कि महिला ग्राम सभा का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों और सरकार द्वारा दी गई जाने वाली सुविधाओं के प्रति जागृत करना है, ताकि महिलाओं को हर एक बात की जानकारी मिल सके। इस दौरान उन्होंने महिलाओं से आग्रह किया कि वह अपने आसपास की महिलाओं को भी जागरूक करें।
इस मौके पर भारती शर्मा ने महिलाओं को स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए हाथ से बनाई जाने वाली वस्तुओं के बारे में जानकारी दी। बड़ोग में भी आयोजित हुई विशेष ग्राम सभा

इसी के साथ ग्राम पंचायत बड़ोग में विशेष महिला ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस ग्राम सभा वार्ड सदस्य सोनिया, कमला, चिनती देवी, दीपा सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शीला शर्मा व सुनीता देवी व ग्राम पंचायत बड़ोग की महिलाएं उपस्थित रही। इस दौरान ग्राम पंचायत बड़ोग के प्रधान सुनील कश्यप व उपप्रधान गुरुदेव शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।इस दौरान महिला ग्राम सभा में सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में महिलाओं को जागरूक किया गया। इसी के साथ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नशा उन्मूलन बारे चर्चा, वित्तीय शिविर एवं स्वास्थ्य शिविर बारे में चर्चा की गई। प्रधान सुनील कश्यप ने महिलाओं को पंचायत से संबंधित स्कीमों की जानकारी दी व महिला मंडलों को बेहतर कार्य करने कर लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान कई प्रकार के कार्यक्रम व प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई।

News Archives

Latest News