DNN धर्मपुर(सोलन)
09 फरवरी। कालका-शिमला नेशनल हाई-वे पांच पर धर्मपुर में चौक से पहले केट ब्रेकर लगाने के फरमान जारी हो गए है। यह फरमान उपमंडलाधिकारी कसौली डा. संजीव कुमार धीमान ने फोरलेन निर्माता कंपनी को जारी किए गए है। जल्द ही चौक से पहले सूचना पट्ट व केट ब्रेकर लगाए जाएंगे। लोगों को चौक पर आ रही परेशानियों और दुर्घटनाओं को देखते हुए यह आदेशों को जारी किया गया है। उपमंडलाधिकारी कसौली डा. संजीव कुमार धीमान द्वारा मुआयना करने व सारी स्थिति को जानने के बाद यह कदम उठाया है। आगामी दिनों में देखा जाएगा कि इनके लगाने के बाद वाहनों की गति में कमी आती है नहीं। अगर वाहनों की गति में कमी नहीं आती है तो आगामी दिनों में बैठक कर प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
कालका-शिमला नेशनल हाई-वे पांच परवाणू से सोलन(चंबाघाट) तक सड़क को फोरलेन में बदलने के बाद वाहनों की गति भी अधिक हो गई है। दौड़ते वाहनों की की गति अधिक होने के कारण खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ता है। अधिक परेशानी धर्मपुर में आ रही है। धर्मपुर में आए दिन कभी गाड़ियों की भिड़ंत हो रही है तो कभी राहगीर चपेट में आने लगे है। बीते दिनों भी दर्दनाक हादसा पेश आ चुका है। धर्मपुर में सुबाथू चौक, पड़ाव, सुक्की जोहड़ी व कसौली चौक पर इस प्रकार को समस्या आ रही है। इस बारे स्थानीय लोगों द्वारा भी कई बार अवगत करवाया गया था। इसके पश्चात उपमंडलाधिकारी कसौली द्वारा स्वयं मौके का निरीक्षण किया और तुरन्त प्रभाव से केट ब्रेकर लगाने के आदेश दिए।
नहीं होगी अवैध रूप से पार्किंग
इस दौरान पुलिस को भी हाई-वे किनारे अवैध पार्किंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए गए है, ताकि पैदल चलने वाले लोगों को परेशानी न हो।















