DNN हमीरपुर
14 दिसंबर। कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के कारण हमीरपुर उपमंडल की तीन और ग्राम पंचायतों के तीन वार्डों में कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। एसडीएम डॉ. चिरंजी लाल चौहान ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं और ये आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
आदेशों के अनुसार ग्राम पंचायत धनेड के वार्ड नंबर 2 गांव खटवीं में 2 मकान, ग्राम पंचायत टिक्कर बुहला के वार्ड नंबर 4 गांव टिक्कर उपरला में 3 मकान और ग्राम पंचायत धरोग के वार्ड नंबर 3 गांव गाहलियां का कुछ क्षेत्र कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।
















