DNN सोलन ब्यूरो (आदित्य सोफत)
04 दिसंबर।
कोरोना वायरस के दौरान वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को काफी बवाल मचा। पार्षदों सहित अन्य लोगों ने कोरोना के दौरान इस प्रकार की गतिविधियों का विरोध किया । लोगों ने आरोप लगाया कि कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए सरकार एक और नियम बना रही है तो दूसरी और इन्ही नियमों की धज्जियां उड़ती दिखाई दे रही है। प्रदेश में सामाजिक व अन्य किसी भी प्रकार की गतिविधियों के लिए सरकार द्वारा लोगों की संख्या को निर्धारित किया गया हैं, लेकिन सरकारी कार्यो पर शायद ही यह नियम लागू हो रहे है। इसी के चलते सरकारी कार्यक्रम आयोजन को लेकर लोग इसका विरोध कर रहे है।
दरअसल शुक्रवार को सोलन के ठोडो मैदान में नगर निगम सोलन के वार्डों की वोटर लिस्टों की वेरिफिकेशन के लिए कार्यक्रम रखा था। इस
दौरान मैदान में वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन के लिए सुबह से ही भीड़ उमड़ी रही और सोशल डिस्टेंसिंग न के बराबर रही। इसी के चलते लोगों व पार्षदों ने इस कार्यक्रम का विरोध जताया है और कहा की कोरोना काल के दौरान इस प्रकार से वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन के लिए कार्यक्रम नहीं रखा जाना चाहिए था। उधर, नगर निगम के आयुक्त से बात करने पर उन्होंने बताया कि यह कार्य कोविड-19 प्रोटोकॉल का पूरी तरह से ध्यान रखा गया है और सभी प्रकार का कार्य नियमानुसार किया जा रहा है। यह पूरा शेड्यूल पहले ही जारी किया जा चुका था। 

बता दें कि नगर परिषद सोलन को नगर निगम का दर्जा मिलने के बाद आगामी कार्यवाई है। नए वार्डों भी बन चुके है और अब वार्ड का वोटर वेरिफिकेशन किया जा रहा है। इसके लिए दो दिन का समय दिया गया है और आपत्तियों का हल निकाला जा रहा है। पार्षद भरत साहनी, बादल नाहर व आरके ठाकुर का कहना है कि एक साथ लोगों को इक्कठा नहीं होने दिया जाना चाहिए था।
घर-घर चलाया जाना चाहिए था यह अभियान
नगर परिषद के पार्षदों ने इस दौरान कहा कि यह अभियान घर-घर चलाया जाना चाहिए था ताकि लोगों का जमावड़ा न लगाए। साथ ही इस का फायदा यह होता की अभियान तेजी से सफल हो जाता, लेकिन इस बात का बिलकुल भी ध्यान नहीं रखा गया है। कम समय में ही को पूरा किया है।
मार्च में होने है नगर निगम को लेकर चुनाव
पार्षदों भरत साहनी ने यह भी आरोप लगाया है कि प्रशासन द्वारा सभी प्रकार का कार्य आनन-फानन में किया जा रहा है। हालांकि, अभी नगर निगम के चुनाव मार्च में होने है। इसके लिए पूरी प्रक्रिया सही तरिके से होनी चहिए।
कालेजों व स्कूलों में चल रही है परीक्षा
स्टूडेंट दिशा गुप्ता का कहना है कि वह वोटर वेरिफिकेशन को लेकर लगभग दस बजे ही निर्धारित स्थान पर पहुंच गई थी। लेकिन उनकी बारी काफी समय बाद आई है। इसके लिए वह अपनी ऑनलाइन वाली कक्षा को भी को भी छोड़ कर आई है।
क्या कहना है नगर निगम के प्रथम आयुक्त का
नगर निगम सोलन के आयुक्त प्रशांत सरकेक का कहना है कि चुनाव आयोग के आदेशानुसार सभी प्रकार की कार्रवाई की जा रही है। नियमानुसार यह कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के लिए कोविड-19 नियमों का ध्यान भी रखा गया है। सभी को शोशल डिस्टेंसिंग में बिठाया गया है। बाकायदा इसके टोकन भी बांटे गए है।















