शुक्रवार को भी नहीं थमा कोरोना, 17 लोग हुए संक्रमित

Others Solan

DNN सोलन ब्यूरो

16 अक्तूबर। सोलन जिला में की रफ्तार भले ही ढीली हो गई हो, लेकिन पॉजिटिव मामलें रोजाना आ रहे है। शुक्रवार को भी 17 कोरोना पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हुई है। इनमे 09 पुरुष व 08 महिलाएं कोरोना से संक्रमित हुई है। इसकी पुष्टि जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. मुक्ता रस्तोगी ने की है। उन्होंने बताया कि जिला सोलन से रोजाना की तरह शुक्रवार को भी सैम्पल जांच के लिए भेजे गए है। शुक्रवार को जिला से 243 सैम्पल कोरोना जांच के लिए केंद्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली, ट्रुनेट व रैट टैस्ट से किए गए है। इन भेजे गए सैम्पलों में केंद्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली में 160 सैम्पल जांचे गए है। इनमे 07 सैम्पल पॉजिटिव व 138 सैम्पलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि 15 सैम्पल अभी भी अंडर प्रोसेस चल रहे है।
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन व सीएचसी नालागढ़ में 03 सैम्पलों की जांच की गई है। इन सैम्पलों में 01 पॉजिटिव व 02 सैम्पल नेगेटिव आई है।
रैपिड एंटीजन टैस्ट के माध्यम से 80 सैम्पलों की जांच की है। इनमे 09 सैम्पलों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव व 71 सैम्पल नेगेटिव आए है।
इन 17 कोरोना पॉजिटिव में सोलन से 06, बद्दी से 03, नालागढ़ से 01, एमएमयू से 01, अर्की से 01, कंडाघाट से 01 व कसौली से 01 मामला है। इनमे आईएलआई के 02, डारेक्ट कॉन्टेक्ट 09, वालंटियर 03, अन्य 02 केटेगिरी में कोरोना संक्रमित हुए है।

News Archives

Latest News