कुमारहट्टी-नाहन नेशनल हाई-वे पर दो बाईकों की टक्कर, एक की मौत

Others Solan

DNN धर्मपुर(सोलन)

07 अक्तूबर।  कुमारहट्टी-नाहन नेशनल हाई-वे पर दो  बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर में एक बाइक सवार की मौत हो गई है, जबकि दूसरे बाइक सवार को मामूली चोटें आई हैं।  पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी डगशाई थाना धर्मपुर के तहत कुमारहट्टी-नाहन नेशनल हाई-वे पर यह हादसा हुआ है। एक मोटरसाइकिल एचपी-21ए-1740 कुमारहट्टी से नाहन की तरफ जा रहा था जबकि दूसरा मोटर साइकिल एचपी-14सी-1785 नाहन से कुमारहट्टी की ओर जा रहा था। कुमारहट्टी की ओर जा रहे मोटसाइकिल ने तेज़ गति से सामने से आ रहे मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों मोटरसाइकिल सड़क के किनारे गिर गए। हादसे में दोनों चालकों के चोटें आई। सस्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी तुरंत चौकी डगशाई को दी गई  दोनों को इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन लाया गया जहां पर हमीरपुर निवासी 42 वर्षीय सतवीर की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस ने विपरीत दिशा व तेज रफ्तार से मोटरसाइकिल चलाने के लिए दूसरे चालक हरविंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगामी कार्रवाही की जा रही है। मामले की पुष्टि पुलिस थाना प्रभारी दया राम ठाकुर ने की है।

News Archives

Latest News