नाके के दौरान गाड़ी चैक करने पर डिग्गी से मिली करीब 9 लाख की नकदी, बाबा सहित 5 लोगों से पूछताछ

Crime Sirmaur

DNN राजगढ़ (शर्मा)
सिरमौर पुलिस ने एक बाबा से करीब 9 लाख की नकदी बरामद की है। बाबा द्वारा मौके पर कोई भी ठोस दस्तावेज ना दिखाएं जाने के चलते पुलिस ने यह मामला आयकर विभाग को सौंप दिया है । पुलिस ने नाके के दौरान वहां से गुजर रहे एक वाहन को चेक करने पर यह सफलता हाथ लगी।
पुलिस ने गिरीपुल के पास नाका लगा रखा था। इसी दौरान सनौरा की ओर से सोलन की तरफ जा रहे एक वाहन को रोक कर चेक करने पर गाड़ी की  डिग्गी से रुपए की नगदी मिली।
पुलिस के अनुसार गाड़ी में सवार बाबा ने अपना नाम शंकर भारती बताया और जानकारी दी कि वह यह नगदी लेकर गुजरात जा रहा है। इस गाड़ी मे बाबा सहित 5 लोग और थे ये सभी गुजरात के बताए जा रहे है। वहीं बाबा पैसों के बारे मे कोई पुख्ता दस्तावेज पुलिस को नही दिखा पाया, लेकिन अब पुलिस ने आगामी कार्रवाई के लिए आयकर विभाग को सूचित कर दिया है। बाबा ने पुलिस को जानकारी दी कि यह कैसा आश्रम का है। वही आयकर विभाग की जांच के बाद ही पता चलेगा कि बाबा इतनी बड़ी रकम लेकर कहां और यह रकम बाबा के पास कहां से आई।

News Archives

Latest News