अपने कार्य को पूरी ईमानदारी से पूर्ण करें राजमिस्त्री, बढ़ई और बार बाइंडर्स

Others Solan

DNN सोलन

उपायुक्त सोलन केसी चमन ने कहा कि मिस्त्री, बढ़ई तथा बार बाइंडर्स सुरक्षित आवास निर्माण की धुरी है और भूकंप रोधी आवास निर्माण की तकनीक में इनका दक्ष होना आवश्यक है। केसी चमन आज औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोलन में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सोलन के सौजन्य से जिला में सुरक्षित भवन निर्माण के लिए मिस्त्री, कारपेंटर तथा बार बाइंडर्स की क्षमता वर्धन योजना के अंतर्गत आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला के समापन अवसर पर उपस्थित मिस्त्रियों को संबोधित कर रहे थे।
उपायुक्त ने कहा कि हिमाचल जैसे पहाड़ी प्रदेश में भूकंप रोधी आवासों एवं भवनों का निर्माण किया जाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पहाड़ी प्रदेश एवं भूकंप की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील राज्य होने के कारण प्रदेश को ऐसे आवास चाहिएं जो भूकंप रोधी हों एवं कम लागत में बने हों। इसके लिए राजमिस्त्री, बढ़ई और बार बाइंडर्स का भूकंप रोधी आवास निर्माण तकनीक को जानना आवश्यक है। इस दिशा में यह कार्यशाला महत्वपूर्ण सिद्ध होगी। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि आवास निर्माण के समय भूकंपरोधी तकनीक का प्रयोग करें और अपने राजमिस्त्री को इस दिशा में कार्य करने के लिए कहें। उन्होंने कहा कि इन श्रेणियों के साथ-साथ आम जन को भी भूकंप रोधी आवास निर्माण तकनीक का ज्ञान होना चाहिए।
उन्होंने राजमिस्त्री, बढ़ई और बार बाइंडर्स का आह्वान किया कि वे अपने कार्य को पूरी ईमानदारी से पूर्ण करें।
इस प्रशिक्षण कार्यशाला में जिला की विभिन्न ग्राम पंचायतों के मिस्त्रियों को हिमकोस्ट व बहुतकनीकी महाविद्यालय सुंदरनगर के विशेषज्ञों के सहयोग से गृह निर्माण की सुरक्षित तकनीक के बारे जानकारी प्रदान की गई।

News Archives

Latest News