DNN सराहां (सुरेश कुमार)
पच्छाद उप चुनाव में भाजपा के अंदर की गुटबाजी जगजाहिर हो गई है अपने ही कार्यकर्ता अपनी ही सरकार के खिलाफ खड़े होकर अपनी ही सरकार को चुनोती दे रहे हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि भाजपा की अंतर्कलह भाजपा को पतन की ओर धकेल रही है। ये बात नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने सराहां में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही उन्होंने कहा कि भाजपा के बड़े बड़े नेता राजनेतिक सौदेबाजी करते रहे और उन्ही के लोग उनके खिलाफ खड़े हो गए।
प्रत्याशी गंगूराम मुसाफिर की तारीफ करते हुए कहा। उनके पास पच्छाद के विकास में करवाए गये कार्यों की लंबी लिस्ट है।राजा वीरभद्र सिंह व गंगूराम मुसाफिर के नेतृत्व में पच्छाद न केवल पच्छाद बल्कि प्रदेश का अथक विकास हुआ है। जबकि प्रदेश सरकार के पास बताने को कोई मुद्दा नही है इसलिय ध्यान भटकाने के लिये राष्ट्र वाद व मोदी के गुण आलाप रहे है। यहां पर 4 नेशनल हाईवे की घोषणा ,हाटी समुदाय को ट्राइबल का दर्जा देना, डबल इंजन की सरकार सब चुनावी जुमले निकले। जबकि प्रदेश आज 65 हजार के लगभग कर्ज में डूबा है। मंदी का दौर चला है, रोजगार बंद है, युवाओं को नोकरी से निकला जा रहा है। वही सरकार हिमाचल के हितों को बेच कर 77 हजार करोड़ के एमओयू साइन कर रही है, लगजरी गाड़िया व चार्टर प्लेन खरीद रही है। पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ रहे हैं। आज पच्छाद की जनता का मूड बदल रहा है। जिसका नमूना सीएम साहब ने राजगढ़ में देख ही लिया है। जहाँ उनके नय नवेले सासद के खिलाफ उन्ही के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की थी। आज भाजपा के दो उमीदवार चुनाव लड़ रहे है जबकि कांग्रेस का केवल एक ही उमीदवार पच्छाद के रणक्षेत्र में है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के दस विधायक पच्छाद के चुनावों की निगरानी करेंगे। इस अवसर पर रामपुर के विधायक नंद लाल,रोहड़ू के विधायक मोहन लाल बरागटा, रेणुका के विधायक विनय कुमार सहित ब्लॉक कॉंग्रेस कमेटी पच्छाद के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने विस अध्यक्ष राजीव बिंदल को पच्छाद चुनाव से दूर रहने की चेतावनी दे दी है उन्होंने कहा कि बिंदल अपने पद की गरिमा बनाये रखें व पच्छाद चुनाव प्रचार से दूरी बनाए रखें अन्यथा टकराव की स्थिति पैदा हो सकती है।














