आनी की चोटियों ने ओढ़ी बर्फ की चादर

Kullu Others

DNN आनी (चमन )

वीरवार की रात से आनी क्षेत्र में जमकर हिमपात हुआ। जलोड़ी दर्रे, नौनु कंडा, कंडागई,रघुपुर क्षेत्र सहित आनी की सभी ऊंची चोटियों सहित निचले क्षेत्रों में भी हिमपात हुआ है। आनी कस्बे में भी करीब 6 साल बाद बर्फ के फाहे गिरे। जबकि
निचले क्षेत्रों दिनभर रुक रुक बारिश भी होती रही। जलोड़ी दर्रे पर वीरवार रात को करीब 4 फिट ताजा हिमपात दर्ज किया गया। जबकि मौसम के इस 9 वें हिमपात से जलोड़ी दर्रे के आसपास करीब 7 फिट तक बर्फ जमा हो गयी है। जबकि एनएच 305 पर आनी कुल्लू के बीच पिछले करीब तीन सप्ताह से बर्फबारी के कारण वाहनों की आवाजाही
ठप्प पड़ी हुई है। काफी सालों के बाद सर्दियों में ऐसी बर्फबारी से किसानों बागवानों के चेहरे खिल गए हैं। इस बर्फबारी को सेब सहित सभी फसलों के लिए संजीवनी माना जा रहा है। एक ओर जहां सर्दियों की इस बर्फबारी से लोग खुश हैं,
वहीं जनजीवन भी अस्तव्यस्त हो गया है । बर्फबारी से एचआरटीसी के आनी से
खनाग, अमरबाग, कंडागई, दलाश, कोठी, जाबो, कराना, कुठेढ़, जाओं, रोहाचड़ा सहित सभी
ग्रामीण रूट शुक्रवार को प्रभावित हो गए हैं। कराना, कोठी, पोखरी, खनाग, गुहटान और सँवासर रूटों पर केई बसें फंसी हुई है। प्रकार की जबकि लोगों को बसें फंसने के चलते पैदल ही गंतव्यों तक जाना पड़ा है।

News Archives

Latest News