ABVP ने किया धरना प्रदर्शन, छात्र संघ चुनाव बहाल करने की मांग

Others Solan

DNN सोलन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सोलन इकाई द्वारा सोलन महाविद्यालय में प्रदेश सरकार के विरूद्ध छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकार छात्र संघ चुनाव बहाल करने हेतु धरना प्रदर्शन किया गया। विद्यार्थी परिषद ने प्रदेश सरकार के विरूद्ध कड़ी नारेबाजी की तथा कहा कि छात्र संघ चुनाव छात्रों का मूल अधिकार है, जिससे सरकार छात्रों को वंचित नहीं रख सकती। प्रदेश सरकार के प्रशासन की निंदा करते हुए इकाई अध्यक्ष शुभम राठौर ने कहा कि यदि जल्द ही प्रदेश सरकार छात्र संघ चुनाव को बहाल नहीं करती है तो वह दिन दूर नहीं जब विद्यार्थी परिषद प्रदेश सरकार के विरूद्ध उग्र आंदोलन करेगी।

News Archives

Latest News