DNN परवाणू
रिटेल एक्साइज ड्यूटी न देने पर आबकारी एवं कराधान विभाग ने शराब के ठेकों पर बड़ी कार्रवाई कर डाली है। सोलन जिला के परवाणू में 3 शराब के ठेकों को सील कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि ठेकेदार ने विभाग के करीब 45 लाख रुपए देने है। विभाग ने ठेकेदार को कुछ और समय पैसे जमा करवाने के लिए दिया, इसके बाद विभाग अगली कार्रवाई करते हुए ठेकों का लाइसेंस भी रदद कर सकता है। आबकारी विभाग के उप आयुक्त हिमांशु ने इस मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि एक्साइज ड्यूटी न जमा करवाने पर विभाग ने मंगलवार 3 शराब ठेकों को सील कर दिया है।















