DNN बददी
जिला पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन की बैठक जिला अध्यक्ष केडी शर्मा की अध्यक्षता में बरोटीवाला के निकट भावगुडी में संपन्न हुई। जिसमें सरकार की बेरूखी का मामला जोर शोर से गूंजा। केडी शर्मा ने अपने संबोधन में सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार हमारी मांगे 45 दिनों में पूरी नहीं करती है, तो सभी पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिक सड़कों पर उतरकर विरोध प्रकट करेंगे। क्योंकि सरकार के सालों से झूठे आश्वासन सुनकर हम थक चुके हैं। पांच वर्षों से अधिक समय से पेंडिग पड़े मेडिकल बिलों को सरकार जल्द से जल्द अदायगी करे। इसके इलावा जिला के पेंशनर्स भोगियों की जिलाधिकारी से कोई समन्यय बैठक नहीं होती है।
उन्होंने बताया कि उनकी मुख्य मांग 65, 70, 75 की आयु पूरी कर चुके पेंशनर्स भोगियों को 5,10, 15 को स्केल मूल वेतन में जोड़कर पेंशन दी जाए। इसको लेकर सरकार ने 2 साल पहले आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक शुरू नहीं की गई है। इसके इलावा परिवहन निगम के सेवा निवरित कर्मचारियों को 2015 से 12 प्रतिशत की अंतरिम राहत की अदायगी नहीं की गई है, उसे भी जल्द अदा किया जाए। सन् 2003 के बाद के कर्मचारियों को पेंशन सुविधा के साथ जोड़ा जाए। सभी उपस्थित सदस्यों ने एक सुर में आवाज बुलन्द करते हुए कहा कि अब यदि सरकार अपनी कथनी पर 45 दिनों में खरी नहीं उतरती है तो हमें विवश होकर सरकार के विरूद्व सडकों पर उतरना पडेगा जिसकी सारी जिम्मेवारी सरकार की होगी।


















